तप, योग और साधना में ऊं मंत्र का कितना महत्व है, जानें लोगों को कैसे देता है सकारात्मक ऊर्जा

तप, योग और साधना में ऊं मंत्र का कितना महत्व है, जानें लोगों को कैसे देता है सकारात्मक ऊर्जा

मेरा सनातन डेस्क। हिन्दू धर्म में किसी भी पूजा में मंत्र की शुरुआत ऊं के साथ होती है। ऊं एक शब्द ही नहीं बल्कि अपने आप में एक पूरा संसार है। सदियों से हमारे ऋषि मुनि ऊं का उच्चारण करके तप योग और साधना करते आए हैं। कहते हैं कि इस चमत्कारी शब्द में इतनी शक्ति है कि केवल ऊं के जाप से ईश्वर को पाया जा सकता है। 

ऊं शब्द, अ, उ, और म अक्षर से मिलकर बना है जिनमें अ का अर्थ है उत्पन्न होना, उ का अर्थ है उठना और म का अर्थ है मौन होना अर्थात् ब्रहमलीन हो जाना। ऊं के उच्चारण से मानसिक शांति प्राप्त होती है। ऊं के उच्चारण मात्र से आसपास सकारात्मक ऊर्जा का विकास होने लगता है। 

परमात्मा से सीधा जुड़ने का साधारण तरीका है ऊं का उच्चारण करना। ऊं शब्द में अ उ म का एक अर्थ ब्रह्मा विष्णु और महेश का प्रतीक भी है साथ ही यह भू लोक और स्वर्ग लोक का प्रतीक है। कहा जाता है कि ऊं के जाप से ईश्वर प्रसन्न होते हैं क्योकि ऊं शब्द में ईश्वर के सभी रूपों का संयुक्त रूप है। कहते हैं कि संसार के शुरु होने से पहले जो ध्वनि गूंज रही थी वह ऊं ही थी। इसे ब्रह्मांड की आवाज भी कहते हैं। कहते हैं कि ऊं से जुड़ते ही मंत्र की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है इसलिए हमारे ऋषि मुनियों ने हर मंत्र से पहले ऊं को जोड़ दिया। 

ऊँ के उच्चारण करने का सही समय और तरीका


प्रात: उठकर अपनी नित्य क्रिया से पूर्ण होकर ऊं शब्द का उच्चारण करें। ऊं का उच्चारण 5, 7, 11, 21 बार अपनी सुविधा से कर सकते हैं। इसे जोर-जोर से या धीरे बी कर सकते हैं। ऊं का उच्चारण हमेशा स्वच्छ और खुले वातावरण में करना चाहिए इससे शरीर को स्वच्छ हवा जाती है जो बहुत ही लाभदायक होता है। ऊं का उच्चारण करते समय अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखना चाहिए। अगर आप योग करते हैं तो शुरुआत के पांच से 10 मिनट तक ऊं का जाप करना चाहिए।

About The Author

Mera Sanatan Picture

मेरा सनातन फाउंडेशन एक गैर लाभकारी संगठन है। यहां हम सनातन धर्म से जुड़े विषय वेदों, उपनिषदों, पुराणों, धर्मशास्त्रों, धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व लोक कलाकारों के साथ युवाओं की प्रतिभाओं को एक मंच देना है साथ ही लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए मेरा सनातन ने आने वाले भक्ति काव्य पर लिखने बोलने वाले युवा कवियों के लिए 'सनातन यात्रा' की शुरुआत की है। इसमें कलाकारों और कवियों द्वारा बोली गई रचनाओं (काव्य, गद्य अन्य रचना) को वीडियो के साथ पेश किया जाता है। अगर आप भी सनातन धर्म से जुड़ा कुछ लिखते या कुछ बोलना चाहते हैं तो हमारे मंच पर आपका स्वागत है। 

Related Posts

Advertisement

Latest News

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में संगम स्नान के साथ ही प्राचीन मंदिरों में जरूर करने चाहिए दर्शन Mahakumbh 2025: महाकुंभ में संगम स्नान के साथ ही प्राचीन मंदिरों में जरूर करने चाहिए दर्शन
मेरा सनातन डेस्क। प्रयागराज में कुंभ का आयोजन त्रिवेणी नदी के संगम पर होता है. यहां गंगा, यमुना और सरस्वती...
Mahakumbh Prayagraj: 13 जनवरी से महाकुंभ का आरंभ, ये हैं स्नान की मुख्य तिथियां
बांग्लादेश में इस्कॉन के चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर हंगामा, हजारों लोग सड़कों पर उतरे
बांग्लादेश में हिंदुओं की हालात बद से बदतर, कब रिहा होंगे चिन्मय दास
बांग्लादेश में फिर मंदिरों पर हमले; हिंदू परिवार कर रहे पलायन; पुजारियों की हत्या
Utpanna Ekadashi 2024: पापों से मुक्ति दिलाती है उत्पन्ना एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पारण का समय और पूजा विधि
Vrindavan: प्रसिद्ध गायक ध्रुव शर्मा और स्वर्णा श्री वृंदावन के राधादामोदर मंदिर में करेंगे राग सेवा, जानें समय